News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Vikasnagar : पंचायत प्रतिनिधियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

प्रशिक्षण का लाभ उठाकर पंचायतों को सशक्त बनायें प्रतिनिधि :  पुरोहित

पंचायती राज विभाग के राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को सम्पन्न हुआ। इसमें प्रतिनिधियों को क्षमता विकास के साथ पंचायतों के विकास का प्रशिक्षण दिया गया। विकासखंड सभागार में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक रहा। शिविर के समापन कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक डॉ. सुभाष चंद पुरोहित ने पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायतों के विकास सम्बंधी जानकारी दी। बताया कि ग्राम पंचायतें 73वें संविधान संशोधन द्वारा प्रदत्त 29 विषय का इस्तेमाल करके एक बेहतरीन ग्राम पंचायत विकास योजना का प्लान तैयार कर सकती हैं। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों पर प्रतिभागियों को जागरूक किया। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों के पूछे प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को भी शांत किया। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का लाभ उठाकर अपनी पंचायतों को सशक्त बनाने की अपील भी की। बतौर मुख्य अतिथि ज्येष्ठ प्रमुख भीम सिंह चौहान और कनिष्ठ प्रमुख रितेश असवाल ने प्रतिभागी पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस मौके पर एडीओ पंचायत चतर सिंह तोमर, नरेश चौहान, दलीप बिष्ट, रणवीर चौहान, रविता चौहान, बाला चौहान, राधिका जोशी, रीमा रानी, रीना देवी, जयवीर चौहान, कांति राणा, रणवीर तोमर, शिल्पी, देवराज, गुड्डू आदि मौजूद रहे।

See also  Rajasthan / Churu: The heart of a graduate girl fell on DJ Babu, she also did love marriage, angry family members threatened… then sought protection from the police