News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Bageshwar : शहीदों का असली सम्मान मोदी सरकार कर रही है- अजय भट्ट

बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान पर आयोजित शहीद यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री भट्ट ने कहा कि भाजपा देश को उन्नति के पथ पर ले जाने का काम कर रही है। अभी रोहतांग में सबसे ऊंची सुरंग बनाई जा रही है। भारत की माताओं के शहीद बेटों के लिए शहीद सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश का चहुमुंखी विकास हो रहा है। हमें गर्व है कि आज शहीदों के सम्मान में भारत सबसे आगे होने के साथ ही देश नंबर वन बन गया है। आज से पहले अटल जी सरकार के अलावा पूर्ववर्ती सरकारों ने शहीदों को हमेशा से हाशिये पर रखा था। आज आत्मनिर्भर भारत बन रहा है। शहीदों का त्याग, बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उसे इतिहास बनाने का काम हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को बुलंदियों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। शहीद होने वाले जवानों का देश का बच्चा-बच्चा ऋणी है और उनका सम्मान होना चाहिए। शहीद सम्मान यात्रा कार्यक्रम के दौरान शहीदों के स्वजनों को सम्मानित किया जा रहा है। भारतवर्ष में यह पहली बार हुआ है। इससे पहले भी कई सरकारें थी, लेकिन उन्होंने ऐसा ऐतिहासिक कदम नहीं उठाया। गरीब, असहाय, बेरोजगार, देशभक्त, महिलाओं के साथ ही सभी वर्गों का विकास हो रहा है। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने काम के बूते बड़ी जीत हासिल करेगी। शहीद स्वजनों को सम्मान प्रदान कर केंद्रीय राज्यमंत्री भट्ट दूसरे कार्यक्रम को रवाना हो गए। उन्होंने अपने पांच मिनट के भाषण में मोदी सरकार के कार्यों का गुणगान कर जनता के बीच जाने की भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की।

See also  Bihar / Patna: The last rites were considered dead 7 years ago, now the missing son has returned alive, the family members are not able to believe!

वहीं शहीद सम्मान यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वीरों को नमन किया जा रहा है। देश के प्राणों की बाजी लगाने वालों के लिए सम्मान कार्यक्रम पहली बार आयोजित हो रहा है। भाजपा ने पहली बार कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए जवानों के पाíथव शरीर को उनके घर तक पहुंचाया और पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। उन्होंने कहा कि पहले शहीदों के पाíथव शरीर को उनके घर नहीं भेजा जाता है। उनकी राख स्वजनों को सौंप दी जाती थी और कहा जाता था कि उनका लाल शहीद हो गया है। भाजपा ने शहीदों के पार्थिव शरीर को तिरंगे के साथ लपेटकर उनके पैतृक घरों तक भेजने का सिलसिला शुरू किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सरकार ने निर्णय लिया है कि सेना या पैरामिलेट्री को जो भी जवान शहीद होगा, उसके परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी दी जाएगी। देश की सेवा करते हुए शहीद होने वाले जवानों के परिवार के साथ सरकार है। शहीदों के आंगन की मिट्टी एकत्र की गई है। देहरादून में विशाल सैन्य धाम बनाया जा रहा है। दूसरे विश्व युद्ध में शहीद के वीरांगनाओं की पेंशन उनकी सरकार ने चार हजार से बढ़ाकर दस हजार किया। वन रैंक, वन पेंशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने किया। आइएमए, एनडीए की तैयारी करने वालों को उनकी सरकार कोचिग के लिए 50 हजार देगी।

♦️ भाजयुमो ने निकाली बाइक रैली—
भाजयुमो ने शहीद सम्मान यात्रा में शामिल होने आए केंद्रीय राज्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री समेत अन्य नेताओं के स्वागत में बाइक रैली निकाली। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनोज ओली ने कहा कि यह बाइक रैली एक तरह से शक्ति प्रदर्शन भी था। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत हासिल करेगी।

See also  Maharashtra / Mumbai : To control her husband, the wife gave 59 lakhs to the astrologer, saw the ad of Tantrik on Instagram, wanted to cast a spell on her husband

♦️ 87 शहीदों के स्वजनों का किया सम्मान—
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद बागेश्वर में 127 अमर शहीदों सैनिको ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूती दी है। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड ने नुमाइशखेत मैदान में गुरुवार को आयोजित शहीद सम्मान यात्रा कार्यक्रम में जिले के 127 में से 87 शहीदों के स्वजनों का सम्मान किया गया। उन्हें शाल भेंट कर ताम्र पत्र प्रदान किए गए। 28 गरुड़ और 59 बागेश्वर विकास खंड के शहीदों के स्वजन शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक चंदन राम दास ने की। इस दौरान जिपं अध्यक्ष बसंती देव, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, ब्लाक प्रमुख बागेश्वर पुष्पा देवी, गरूड हेमा बिष्ट, कपकोट गोविन्द सिह दानू, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सुरेश गढिया, उमा बिष्ट, दलीप खेतवाल, रणजीत बोरा, सुरेश कांडपाल, आदर्श कठायत, राजेंद्र परिहार, मनोज ओली, गौरव दास, जिलाधिकारी विनीत कुमार, एसपी अमित श्रीवास्तव, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, उपजिलाधिकारी बागेश्वर हरगिरि, गरूड राजकुमार पांडे, तहसीलदार नवाजिश खलीक, कर्नल जीएस बिष्ट, वृक्ष प्रेमी किशन मलड़ा, तारा सिंह रावत, रघुवर सिंह दफौटी सहित शहीदों के परिजन, जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन दीप जोशी द्वारा किया गया।

♦️ कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन का फ़रमान रहा चर्चाओं में —
नुमाइशखेत मैदान पर आयोजित शहीद यात्रा कार्यक्रम को लेकर कार्यालय जिला विकास अधिकारी बागेश्वर द्वारा जारी फ़रमान चर्चाओं में रहा। जिसमें स्पष्ट लिखा गया है कि सभी विभागाध्यक्ष अपने सभी कार्यालयजनों के साथ प्रत्येक दशा में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। जिस कारण जिले के सभी कार्यालय खुले तो रहे परन्तु अधिकारी विहीन, किसी विभाग में कोई कार्य होता नजर नही आया। सरकारी तन्त्र का इससे बड़ा राजनीतिक उपयोग और क्या हो सकता हैं। प्रत्येक विभाग की उपस्थिति के लिए मैदान में अलग से काउंटर लगाए गए थे। जहां पर सभी को अपनी उपस्थिति दर्ज करनी आवश्यक थी।

See also  Uttarakhand / Kalagarh : Forest department workers raised slogans against the department, did not get salary for six months

रिपोर्ट- राजकुमार सिंह परिहार