News Cubic Studio

Truth and Reality

गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, उद्योगपति Gautam Adani को मिली Z कैटेगरी की सुरक्षा

भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी को सरकार ने जेड कैटेगरी की सुरक्षा (Z category security) देने का फैसला किया है। गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक अडानी इस सुरक्षा का खर्च खुद उठाएंगे। इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB) की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर होम मिनिस्ट्री ने अडानी ग्रुप के चेयरमैन को ये सुरक्षा देने का फैसला किया है। हाल के वर्षों में अडानी की नेटवर्थ रॉकेट की स्पीड से बढ़ी है और वह 125 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। अडानी एक बार किडनैप हो चुके हैं। अडानी की जिंदगी पर 2008 में भी खतरा मंडराया था जब मुंबई के होटल ताज पर आतंकी हमला हुआ था। उस समय अडानी ताज होटल में डिनर करने गए थे।

Z कैटेगरी की सुरक्षा के तहत कुल 33 सुरक्षागार्ड उनकी सुरक्षा तैनात रहेंगे। देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को भी केंद्रीय सुरक्षा मिली है। इसका खर्च वे खुद उठाते हैं। सूत्रों के मुताबिक गौतम अडानी को भी उसी तर्ज पर सुरक्षा मिली है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक इस साल अडानी की नेटवर्थ 48.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है और वह दुनिया के टॉप टेन अमीरों में प्रॉफिट कमाने वाले एकमात्र रईस हैं।

राजकुमार सिंह परिहार

See also  'Our government does not compromise even an inch of land', PM Modi roars in Kutch on Diwali