News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand: नैनीताल में हिंदू संगठनों की भावनाएं फिर आहत हुई

नैनीताल का एक मामला सामने आया है, जिसमें सोशल मीडिया में एक लड़की जिसका नाम स्मृति नेगी है उसके द्वारा नैनीताल फ्लैट्स के स्टेडियम में लगे भगवा झंडे को लेकर आपत्ति व्यक्त की गई है। वीडियो में लड़की बता रही है की सरकारी संपत्ति पर किसी एक धर्म विशेष का झंडा नहीं लगना चाहिए। सरकारी संपत्ति पर सभी धर्मों के लोगों का बराबर का अधिकार होता है, अगर झंडा लगे तो तिरंगा लगे।

इस बाबत एक हिंदू संगठन जय श्री राम सेवा दल ने मल्लीताल थाने में इस लड़की के खिलाफ तहरीर दी है और लड़की को मानसिक रूप से अभद्र टिप्पणी करके प्रताड़ित भी कर रहे है। लड़की का कहना है मैंने कुछ गलत नही कहा जो मुझ पर आरोप लगाए जा रहे है वो गलत और बेबुनियाद है और इनका मानसिक स्तर दर्शाता है। लड़की ने बताया कि वीडियो में उसने माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड सरकार से अपील की है कि इस मामले में कार्यवाही करें।

जिस तरह से पिछले कई दिनों से छोटी-छोटी बातों में हिंदू संगठनों की भावनाएं आहत होती देखी जा रही है, पठान मूवी विवाद इसका एक ज्वलंत उदाहरण है। उसी तरह से इस मुद्दे पर भी एक आम नागरिक होने के नाते अपनी बात रखने पर इस लड़की को भी हिंदू संगठनों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

See also  Uttarakhand: The People's Struggle Front surrounded the Health Minister over the dilapidated health services and demanded his resignation