News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Kotdwar : पुलिस कांस्टेबल बनाने का झांसा देकर लड़की लगाती थी लाखों का फटका

धोखेबाजी से लाखों डकार जाना आजकल पेशा बन गया है, कभी साइबर ठग, कभी नौकरी का झाँसा कभी रिवॉर्ड बोनस आदि। ऐसा ही एक मसला कोटद्वार से सामने आया है। एक लड़की जिसका नाम रूबी रावत बताया जा रहा है वो युवाओं को नौकरी का झांसा देती है, और नौकरी भी कोई छोटी-मोटी नहीं पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल की यह जानकारी शिकायतकर्ता ने दी है। आज दिनांक 17.06.2021 को पीड़ित व्यक्ति प्रियेश रावत ने FIR दर्ज करवा दी है। व्यक्ति ने सुबूत के तौर पर स्क्रीनशॉट व कॉल रिकॉर्डिंग दी है जिसमें व्यक्ति बार बार महिला से अपने पैसे माँग रहा है और महिला उसे तारीक पर तारीक देती जा रही है जिससे तंग आकर पीड़ित को FIR दर्ज करवानी पड़ीं।

महिला होने का वो फायदा उठा रही है जिससे वह कार्यवाही से बच जाए और कोई कानूनी कार्यवाही न करे क्योंकि महिलाओं के लिए कई व्यक्तियों के दिल में दयालुता का भाव होता है।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस महकमा भी आश्चर्य में है कि ख़ाकी वर्दी के नाम पर लोग ठगी कर रहे है।

एक और लड़का सामने आया है जिसके साथ यही घटना घटित हुई है जिसमें पीड़ित की माता माहेश्वरी देवी ने सम्पूर्ण विवरण दिया है जिसका वीडियो संलग्न है। उन्होंने बताया है कि वो लड़की रूबी रावत जिसका असली नाम मनीषा रावत है वह सीधे पुलिस पुलिस में नौकरी दिलाने का वायदा करती है और बताती है मेरे पिता जी दरोगा है।

यह रूबी उर्फ मनीषा रावत नाम की महिला खुले आम सबको SSP की धमकी देती है, क्या पुलिस महकमे में इस महिला के अनुसार ही सब होता है। अगर पुलिस महकमा इसके खिलाफ कार्यवाही नहीं करता तो सवालों के घेरे में खड़ा हो जाएगा।

See also  Uttarakhand / Rishikesh: Roadways bus went out of control, hit three vehicles, passengers were left breathless