News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Malihabad : सांप के काटने से मासूम बच्चे की मौत

मलिहाबाद क्षेत्र में बुधवार देर रात 7 वर्ष के एक मासूम बच्चे को जहरीले सांप ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में गम का माहौल है।
मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र के रहीमाबाद के रहने वाले अरमान का मासूम बेटा सैफ 7 वर्ष अपनी माँ गुलप्सा बानो के साथ फर्श पर लेटा था। बुधवार देर रात एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। बेटे सैफ की रोने की आवाज सुनकर सभी लोग उठ गए। रेंगते सांप को फर्श पर देखकर पिता अरमान के होश उड़ गए। आनन फानन में वह उसकी जान बचाने के लिए रात में ही कई जगह झाड़ फूंक कराने ले गए। हालत बिगड़ता देख पिता अरमान उसे सुबह सीएचसी संडीला इलाज के लिए ले गए जहाँ से डॉक्टरों ने मासूम को ट्रामा ले जाने को कहा। ट्रामा सेंटर सैफ को इलाज के लिए जा रहे थे कि रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि अरमान के दो बेटे थे जिसमें सबसे बड़ा बेटा सैफ ही था अब अरमान के 4 साल का बेटा अरबाज तथा 9 साल की बेटी सबनम हैं।
See also  Uttar Pradesh / Moradabad: Amazing friendship between the inspector and the monkey… after watching the video, people said – everyone understands the language of love