News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Haridwar : उपनल संविदा कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का गठन

उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन (इंटक) और उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संघ की बैठक ज्वालापुर स्थित सैनी आश्रम में आयोजित की गई। बैठक में दोनों संगठनों के पदाधिकारियों की सहमति पर उपनल संविदा कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया। उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अंकित कुमार सैनी ने कहा कि उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा कर्मचारियों की लड़ाई को लडऩे का कार्य करेगा। संविदा कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को अधिकारियों को अवगत कराया जाता है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। जिससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने बताया कि उपनल संविदा कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का योगेंद्र विश्वाल को संयोजक और महेश जोशी को सह संयोजक, मनोज गडकोटी को प्रवक्ता बनाया गया है। इस दौरान नरेंद्र बुडाकोटी, तरुण हलधर, सुरेश भट्ट, राजीव कश्यप, सतेंद्र पाल, अनुज चौहान, नितिन बहुगुणा, उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संघ के संरक्षक गणेश गोस्वामी, पूरण भट्ट, तेजा बिष्ट, मनोज शर्मा आदि शामिल रहे।

See also  Chattisgarh / Raipur : Five arrested for smuggling ganja in four wheeler, ganja worth 4 lakh 38 thousand seized