News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Lucknow : महिलाओं को कानूनी अधिकार के प्रति जागरुक किया

BKT : इटौंजा क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को भगौतीपुर तथा अरंबा गांव में  क्षेत्राधिकारी बख्शी का तालाब हृदेश कुमार कठेरिया तथा थाना अध्यक्ष इटौंजा जितेंद्र प्रताप सिंह और अन्य पुलिसकर्मी तथा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार पूर्वक बताकर उन्हें जागरूक किया गया। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत थानाध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह, एसआई धर्मेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी रामराज सिंह व ग्राम भगौतीपुर के प्रधान रामरति, आशा बहू सुषमा ,ए एन एम मीनू यादव, डीपीएस अकादमी प्रधानाचार्य मीता चक्रवर्ती, शक्ति मोबाइल टीम एसआई परमात्मा सिंह ,मुख्य आरक्षी रवि  शंकर सिंह, आरक्षी अनिल पाल ,महिला आरक्षी पूजा शर्मा की मोजूदगी मे मिशन शक्ति के अनुपालन मे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं व बालिकाओं के उत्पीड़न व सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस टीम ने उन्हें डायल 1090, 1098,112,108 व 181 के संबंध में भी जागरुक किया।

See also  Uttar Pradesh / Kushinagar : The drunkard reached the hospital after keeping the snake in polythene, said - he has bitten 2 times