News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Rishikesh : मेयर ने किया निर्माणाधीन कांजी हाउस का निरीक्षण

निराश्रित पशुओं से मिलेगा निजात : मेयर

पर्यटननगरी ऋषिकेश को जल्द ही निराश्रित पशुओं से छुटकारा मिलेगा। क्षेत्र में इधर उधर भटकने वाले निराश्रित पशुओं को भानियावाला में बन रहे कांजी हाउस में शिफ्ट किया जाएगा। शनिवार को मेयर अनिता ममगाईं ने निर्माणाधीन कांजी हाउस का निरीक्षण किया। शनिवार को भानियावाला में कांजी हाउस के निरीक्षण के दौरान मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि क्षेत्र में आवारा पशु परेशानी का सबब बने हुए हैं। ऋषिकेश में आवारा पशुओं की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही है। नगर निगम प्रशासन लगातार कांजी हाउस के निर्माण के लिए प्रयासरत है। जिसको लेकर नगर निगम द्वारा दून एनिमल वेलफेयर कांजी हाउस से अनुबंध किया गया है। उनके द्वारा भानियावाला में बन रहे कांजी हाउस में ऋषिकेश के तमाम आवारा पशुओं को शिफ्ट कराया जाएगा। जिससे शहरवासियों को आवारा पशुओं के आतंक से निजात मिल जाएगी। हालांकि क्षेत्र के सैकड़ों आवारा पशुओं को व्यक्तिगत प्रयासों से गैंडीखाता स्थित एक आश्रम में पहुंचाया जा चुका है। आवारा पशुओं का कांजी हाउस में निशुल्क उपचार भी किया जाएगा। मौके पर सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।

See also  Uttar Pradesh / Moradabad: Thugs boarded the first flight at the airport, extorting huge amounts of money from youth in the name of jobs