News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Bageshwar : डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत एक घायल

बुधवार की देर रात पिंडारी रोड में कंट्रीवाइड स्कूल के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब पौने 12 बजे स्कूटी और डंपर में टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि एक युवक सिर बुरी तरह से कुचल गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक युवक मुकेश सिंह पुत्र जगत सिंह ठाकुरद्वारा का रहने वाला था। घायल युवक पवन सिंह पुत्र सुंदर सिंह आरे निवासी है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

राजकुमार सिंह

See also  Uttarakhand / Champawat : DM NE expressed displeasure over the slow pace of construction works